ADR Full Form : ADR क्या है? और ADR कैसे काम करता है?

ADR Full Form in Hindi – नमस्कार दोस्तों jiojankari वेबसाइट में में आपका हार्दिक स्वागत करते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ADR Full Form के बारे में बताने वाले है। इसके साथ ही हम आपको बतायेगे की ADR क्या होता है? और ADR और GDR में क्या क्या अंतर होते है? इससे जुडी अन्य कई महत्वूर्ण जानकारी हम आपको बताने वाले है।

ADR Full Form in Hindi

आप हम सभी लोग news या TV आदि में अक्सर ADR के बारे में सुनते है, पर कई लोगो को इससे सम्बंधित जानकारी नहीं होती की ADR क्या होता? या ADR Full Form क्या होता है? तो यह आर्टिकल इसी लिए लिखा गया है ताकि हम आपको ADR के बारे पूरी जानकारी बता सके।

ADR Full Form In Hindi

ADR और GDR में क्या अंतर है, या ADR क्या होता है इसके बारे में बताने से पहले हम आपको इसका Full Form क्या होता है? इसके बारे में बता रहे है।

ADR FULL FORM – “AMERICAN DEPOSITORY RECEIPT”

हिंदी में आप ADR को “अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीद” कह सकते है। यह एक प्रकार का परक्राम्य प्रमाण पत्र होता है जिसको US Bank के द्वारा issue किया जाता है।

यह भी देखें 👉👉 NCR Full Form In Hindi
यह भी देखें 👉👉 Jio Ka Full Form kya hai?

ADR क्या है? (What is ADR?)

जैसे की हमने आपको बताया की यह परक्राम्य प्रमाण पत्र होता है, और इसको US bank के द्वारा issue करवाया जाता है। इसके माध्यम से US stock market में विदेशी कंपनियों के व्यापार की प्रतिभूतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले US $ को दर्शाया जाता है।

इनके पास अंतर्निहित शेयर की संख्याओं के खिलाफ एक दावा करने की भी शक्ति होती है। ADR के माध्यम से अमेरिकी निवेशक गैर-अमेरिकी कंपनियों में भी निवेश किया जा सकता है। एवं ऐसी स्थितियों में लाभांश का भुगतान ADR धारकों को American Dollars के रूप में किया जाता है।

Depository receipts को कुछ परिस्थितियों में अलग अलग नाम से भी जाना जाता है. जैसे की किसी भारतीय कंपनी की securities को US के stock market में सूचिबंध किया जाता है। तो उसको US Depository Receipt(ADR) कहा जायेगा।

वही इसको अमेरिका के आलावा अन्य किसी भी देश में इस सिक्युरिटीज को ख़रीदा या बेचा जाएगा तो उसको Global Depository Receipt(GDR) कहा जायेगा।

Link Aadhaar With PAN Card Online Step by Step 2022

American Depository Receipt(ADR Full Form Update)

  • हम आपको ADR के बारे में कुछ जरुरी जानकारी उदाहरण के साथ में बता रहे है ताकि आपको ADR के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो सके की ADR सही में क्या होता है?
  • यह अमेरिकी US Bank के द्वारा जारी किया गया negotiable प्रमाण पत्र होता है।
  • यह America के Stock Exchange में उपलबध securities होती है ताकि कोई भी अमेरिका का नागरिक अथवा निवेशक किसी भी भारतीय कंपनी की securities को भारतीय स्टॉक में आये बिना अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से उसको खरीद सकता है।
  • अगर भारत को कोई भी कंपनी US Stock Exchange में सूचिबंध होने की इच्छुक हो तो उसके लिए उसे ADR जारी करना अनिवार्य है।
  • यह भारतीय कंपनी के लिए US Stock Exchange में पूंजी जुटाने के लिए एक बेहतरीन तरीका है।
  • उदहारण के तौर पर मान लीजिये की कोई अमेरिका का निवेशक भारत की Axix Bank के शेयर खरीदना चाहता है, तो उसको शेयर के लिए भारत में आकर निवेश करने की आवश्यकता नहीं होती क्युकी वह ADR के माध्यम से अमेरिका से ही इसमें निवेश कर सकता है।

इस प्रकार से ADR काम करता है। इससे कंपनी को पूंजी जुटाने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही अन्य देश के निवेशकों को किसी दूसरे देश की कंपनी के शेयर खरीदने में भी आसानी होती है, जिसके कारण आज के समय में ADR को काफी अधिक महत्त्व दिया जाता है।

Final Word – इस आर्टिकल में हमने आपको ADR Full Form क्या होता है? ADR क्या है? और ADR कैसे काम करता है? इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयत्न किया है। हमे उम्मीद है आपको ADR Full Form In Hindi के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी।

अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है, तो इसको सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्रो के साथ शेयर जरूर करें और इससे जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते है, तो आप हमे कमेंट के माध्यम से भी बता सकते है।

1 thought on “ADR Full Form : ADR क्या है? और ADR कैसे काम करता है?”

Leave a comment