New Odisha Ration Card List 2021 : Odisha Ration Card List Online Check कैसे करे?

हेलो दोस्तों हमारे ब्लॉग में आपका हार्दिक स्वागत है। आज के पोस्ट में हम आपको Odisha Ration Card List के बारे में सभी जानकारी आपसे शेयर करने जा रहे है। हालही में राज्य सरकार द्वारा New Odisha Ration Card List जारी किया है। आपके मनमे एक सवाल आ रहा होगा की Odisha Ration Card List Online Check Kaise kare? और Village/Block Wise PDS Ration Card List कैसे देखे ? इन सरे सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएँगे।

गरीब लोगों को सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा ration card odisha की सुविधा शुरू की गई है। ओडिशा का कोई भी आम व्यक्ति जो Odisha Ration Card Status जान सकता है, और Odisha Ration Card List देख सकता है।

इस लिए ओडिशा सरकार ने Ration Card List Village Wise खोजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट बनाया है। जिसकी मदद से आम आदमी भी pds Odisha Ration Card List देख सकता है और अपने पुरे राज्य की Ration Card List का एनालिसिस कर सकता है।

Contents

New Odisha Ration Card List 2020

राशन कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। राशन कार्ड के माध्यम से, सभी नागरिकों को कई अलग-अलग प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं जैसे कि सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थों की उपलब्धता। भारत सरकार उन सभी लोगों को सब्सिडी वाली खाद्य सामग्री देती है जिनके पास BPL Ration Card उपलब्ध है।

हालही में भारत में कोरोना की महामारी के दौरान APL Ration Card धारक परिवार को भी फ्री में अनाज वितरण किया गया था। राशन कार्ड के माध्यम से आपको कई ऐसी सरकारी योजनाओ के लाभ मिल सकते है।

Odisha Ration Card List – Highlight

योजना का नामओडिशा राशन कार्ड
लाभार्थीराज्य के लोग
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
उदेश्यसस्ती दरों पर खाद्य सामग्री और गैस सिलिंडर की उपलब्धता
आधिकारिक वेबसाइटwww.pdsodisha.gov.in/
शुरू किया गयाओडिशा सरकार

Ration Card के प्रकार

भारत में तीन प्रकार के राशन कार्ड पाए जाते है। सभी राशन कार्ड अलग-अलग प्रकार के लाभ दिया जाता है। हमने Ration Card के प्रकार निचे सूचीबद्ध किये है –

  • APL ration card – उन लोगों के लिए जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं।
  • BPL ration card – राशन कार्ड उन लोगों के लिए जिनकी पारिवारिक आय 1 लाख से कम है और यह गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।
  • Antyodaya ration card – जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

प्रत्येक राशन कार्ड धारक को उसके राशन कार्ड के अनुसार प्रदान की जाने वाली चावल की राशि सब्सिडी के अनुसार निम्न लिखित मिलती है।

बीपीएल परिवार25 KGपुरे परिवार कोरु. 1/KG
BPL चावल एपीएल परिवारों के लिए (8KBK)25 KGपुरे परिवार कोरु. 1/KG
AAY परिवार25 KGपुरे परिवार कोरु. 1/KG
मछुआरों के परिवार (RORC)25 KGपुरे परिवार कोरु. 1/KG
पीएलओ परिवार25 KGपुरे परिवार कोरु. 1/KG
एससी / एसटी15 KGव्यक्तिगतरु. 1/KG
अलग-अलग व्यक्ति10 KGव्यक्तिगतरु. 1/KG

Atmanirbhar Gujarat Sahay Yojana (AGSY): Application Form, PD Download, Registration, पूरी जानकारी हिंदी में।

Ration card ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज

ऑनलाइन राशन कार्ड के आवेदन के लिए आपको राज्य सरकार द्वारा निचित किये गए दस्तावेजों के साथ आपको फॉर्म भरना होगा। ओडिशा राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है: –

  • पते का सबूत
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • यदि ट्रांसफर हो तो राशन कार्ड सरेंडर रसीद।
  • परिवार के सभी सदस्यों का फोटो पहचान प्रमाण।

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के मापदंड (पात्रता) क्या है?

यदि आप Odisha ration card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निचे दिए गये पात्रता या मानदंड का पालन करना होगा, तभी आपको राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड मिलेगा।

  • आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक ओडिशा राज्य का निवासी होना चाहिए।(अगर आवेदक किसी और राज्यसे है, तो उसको ट्रांसफर स्लिप के साथ आवेदन करना होगा। )
  • एक आवेदक के पास कोई अन्य राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।

Vidyalakshmi Education Loan का कैसे उठायें लाभ? पूरी जानकारी

Odisha Ration Card List ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

तो दोस्तों अगर आप अपना राशन कार्ड के लिस्ट में देखना चाहते हो, तो नीचे दिए गए स्टेप को आप फॉलो करके अपना नाम देख सकते हो। परंतु इसके लिए आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड पता होना चाहिए। अगर आपको पहले इन वेबसाइट पर लॉग इन नहीं किया है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको स्टेप बाय स्टेप सिखाएंगे कि किस तरह आप बिना यूजर आईडी और पासवर्ड के Odisha Ration Card List को पूरी तरह से देख सकते हो।

  • सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में कोई भी एक ब्राउज़र ओपन कर लेना है। (अगर आप मोबाइल से राशन कार्ड लिस्ट को देखना चाहते हो तो आपको डेक्सटॉप मोड में अपना मोबाइल कर लेना है तभी आप इस लिस्ट को देख पाओगे)
  • अब आपके सामने अधिकारिक वेबसाइट होम पेज खुलेगा।
 Odisha Ration Card List
  • होम पेज खुलने के बाद आपके सामने एक लोगिन करने के लिए एक बॉक्स दिखाई देगा इस बॉक्स में आपको अपना यूजर नेम और आईडी डालकर सबमिट करना है।
 Odisha Ration Card List
  • अगर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड पता नहीं है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, हम आपको भी यह भी बताएंगे कि आपको कहां से लॉगइन करना है।
  • आपको वेबसाइट के होम पेज की दाहिनी साइट पर NFSA Cards & Beneficiaries का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आप क्लिक करें।
 Odisha Ration Card List
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल के आ जाएगा।
  • इस पेज में आपको अपना डिस्टिक(District), ब्लॉक(Block) और ग्राम पंचायत की आईडी(FPS) डाल के gate report पर क्लिक करना होगा।
 Odisha Ration Card List
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, जिसमें आपके गांव के सभी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड नंबर होंगे उनमें से आपको अपना राशन कार्ड नंबर ढूंढ लेना है।
 Odisha Ration Card List
  • जब आपको अपना राशन कार्ड नंबर मिल जाता है, तो उन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके पूरे परिवार का राशन कार्ड का लिस्ट आ जाएगा।
New Odisha Ration Card List 2021 : Odisha Ration Card List Online Check कैसे करे?

इस तरह आप ऊपर दिए गए फॉलो करके Odisha ration card list में अपना नाम देख सकते हैं।

Odisha New ration card list 2020 नाम से खोजें

  • अब, आपके सामने होमपेज पर “RC wise FPL” का एक मने दिखाई देगा, जो रेड कलर की मेनू बार में होगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
  • RC wise FPL” ऑप्शन दबाने के बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलके आएगा।
  • नया पेज में आपको यहां जिला नाम, ब्लॉक, ग्राम पंचायत / वार्ड, केंद्र का नाम दर्ज करें और “रिपोर्ट प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
  • अब, नाम के साथ सभी परिणाम आपके सामने प्रदर्शित होंगे।

इस तरह आप Odisha New ration card list 2021 नाम से खोजें सकते हो।

Kanya Sumangala Yojana Apply Online

Odisha New ration card list 2020 Village Wise कैसे खोजे?

  • सौप्रथम Odisha New ration card list 2021 Village Wise की जांच करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.pdsodisha.gov.in पर जाना होगा।
  • अगर आप मोबाइल युस करते हो तो आपको सबसे पहले अपने स्मार्ट फ़ोन को डेक्सटॉप मोड में करना होगा, तभी आपके फ़ोन में यह साइट ओपन होगी।
  • अब आपके सामने Odisha New ration card list 2021 Village Wise पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  • होमपेज के मेनू बार में आपको “Allotment NFSA (SKOil)Beneficiary” ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको जिला, एफपीएस और ब्लॉक चुनें और रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें।
  • अब Odisha New ration card list 2020 Village Wise सूची आपके सामने पर होगी।
  • उसके बाद लोग Odisha New ration card list Village Wise की जाँच भी कर सकते हैं।
  • आप सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम खोज सकते हैं।

Odisha Ration Card Online Apply Kaise Kare?

Odisha Ration Card Online Apply करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप का अनुचरण करके आप अपने घरमे ही बैठ के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

  • सौ प्रथम आपको ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा ।(http://www.foododisha.in/)
 Odisha Ration Card List
  • अब आपके सामने Food Odisha वेबसाइट को होम पेज खुलके आ जायेगा।
  • होमपेज में आपको दायी साइड में ग्रीन कलर का एक बॉक्स दिखाई देगा, जिसका नाम है,E-Bitaran Odisha वाले ऑप्शन पर क्लिक करे ।
 Odisha Ration Card List
  • उस पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको हर तरह की नई अपडेट देखने को मिलेगी, आपो उस अपडेट में से एप्लिकेशन फॉर्म लिंक खोज क इसे डाउनलोड करें।
 Odisha Ration Card List
  • जैसे ही आप एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करोगे तो आपके सामने राशन कार्ड फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म को आपको अपने डिवाइस में डाउनलोड कर के प्रिन्ट निकालके फॉर्म को ध्यान पूर्वक पूरी माहिती भर देनी है।

Download Ration Card application form

 Odisha Ration Card List
  • राशन कार्ड फॉर्म भर जाने के बाद आपको आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र DFO कार्यालय में जमा करवा देना है।
  • आपका राशन कार्ड फॉर्म और सभी दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद, विभाग राशन कार्ड जारी करेगा।।
  • राशन कार्ड जारी करने में विभाग को 30-40 दिन लगेंगे।

District Wise Odisha FPS Dealer List

जिलाFPS डीलर की संख्या
अंगुल 1085
बालासोर1638
बारगढ़1405
भद्रक825
बोलंगीर1738
बौध 158
कटक1527
देवगढ़328
ढेंकनाल642
गजपति662
गंजम2126
जगतसिंहपुर997
जाजपुर1102
झारसुगुडा510
कालाहांडी880
कंधमाल494
केंद्रपाड़ा654
क्योंझर648
खोर्धा1223
कोरापुट1318
मल्कानगिरी513
मयूरभंज2072
नवरंगपुर771
नयागढ़344
नुआपाड़ा323
पुरी1459
रायगढ़375
संबलपुर438
सुबर्णपुर133
सुंदरगढ़1691
कुल 28079

NFSA की जानकारी

राज्य के ओडिशा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के लागू होने से प्रति परिवार के सदस्य को सस्ती कीमत पर राशन की बढ़ी हुई मात्रा मिलेगी। NFSA के तहत परिवार को चावल की आपूर्ति रु 1 की कीमत पर प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। राज्य के लोग जिन्हें NFSA का लाभ मिलेगा उसकी यदि निचे मुजब है।

  • PVTG श्रेणी के परिवार
  • बिना आश्रय के घरेलू
  • निराश्रित और भिक्षा पर रहने वाले परिवार
  • विधवा और अन्य एकल महिलाएं जिनका कोई नियमित सहयोग नहीं है
  • विकलांग व्यक्ति (40% और अधिक)
  • ट्रांसजेंडर
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध व्यक्ति बिना किसी नियमित सहायता के
  • डेलीवेज कमाने वाला
  • कुष्ठ / HIV और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग

Odisha Ration Card List – Helpline Number

  • टोल-फ्री नंबर – 1967
  • उपभोक्ता सलाह केंद्र – 1800-3456760
  • कार्यालय address –

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग,
ओडिशा राज्य सचिवालय,
सचिवालय मार्ग,
यूनिट -2, भुवनेश्वर।
ओडिशा, भारत

  • ई-मेल – fcswsc@nic.in, odishapdsgrievance@gmail.com

FAQ – Odisha Ration Card List

Q – ओडिशा न्यू राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको सभी सदस्यों के जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटो इन सब प्रमाण की आवश्यकता होगी।

Q – मैं ओडिशा में नए राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?

आपको राज्य की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर के आपको ऑफ़लाइन मोड में राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

Q -राशन कार्ड के मुख्य लाभ क्या हैं?

राशन कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को सरकारी उचित दर की दुकान से भोजन, आटा, दाल, मिट्टी का तेल और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। उनका भुगतान भी कम से कम होता है।

Q – मैं अपनी राशन कार्ड सूची कैसे देख सकता हूं?

खाद्य और रसद विभाग, सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (http://www.foododisha.in//)। वहा पे आपको होमपेज को स्क्रॉल-डाउन करते ही आपके सामने नई ऑडिट देखने को मिलेगी। उस पर क्लिक करके आप न्यू राशन कार्ड सूची देखा सकते हो।

1 thought on “New Odisha Ration Card List 2021 : Odisha Ration Card List Online Check कैसे करे?”

Leave a comment